{"_id":"5b6b3e8e4f1c1bed238b5605","slug":"141533755022-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ते-दौड़ते पुरा में डाक कांवडिए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ते-दौड़ते पुरा में डाक कांवडिए की मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरिद्वार से साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियां की दौड़ते-दौड़ते गिर जाने से मौत हो गई। हादसा पुरा गांव के नजदीक हुआ। साथी कांवडियों के बीच गम का माहौल है। देर रात तक कांवडिए जिला अस्पताल में जमा है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी मोंटी 16 अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड लेकर पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के लिए चला था। बुधवार रात डाक कांवड़ पुरा गांव के नजदीक पहुंच गई। मोंटी गंगाजल लेकर दौड़ रहा था, इस बीच अचानक वह गिर गया। गिरते ही कांवडिया बेहोश हो गया। साथी कांवडिए उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने कांवडिए को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों के बीच गम का माहौल है।