{"_id":"5b5397cf4f1c1ba61f8b475d","slug":"141532205007-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्कूल सम्मान समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्कूल सम्मान समारोह का समापन
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्कूल बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। कक्षा छह की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व राष्ट्र सम्मान मेें वंदेमातरम गीत गाया। कक्षा आठ की छात्राओं ने गुरू वंदना की व जिंदा तू है जैसे समूह गान प्रस्तुत किए। इसके बाद स्कूल के चारों सदन कैप्टन ने अपने सदन का चिन्हित ध्वज लेकर समूह सज्जा के साथ भव्य मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। रितिक चिकारा, सागर तोमर को हेड ब्वाय, आंचल तोमर, मुस्कान को हेड गर्ल चुना गया। कार्तिक गोयल को डिप्टी हेड ब्वाय, ईशा को डिप्टी हेड गर्ल चुना। विवेक तोमर व विधि को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया । संदली राणा को सांस्कृतिक कार्यक्रम की सीनियर कैप्टन चुना, अंशिका त्यागी को जूनियर सांस्कृतिक कैप्टन चुना गया। चारों सदन के कैप्टन में अक्षित कुमार, अदिति शर्मा को चेनाव हाउस, दीपांशु पंवार, आयुषी को गंगेज हाउस, अभिनव मान, अनुष्का पंवार को झेलम, अनमोल पंवार, रिया तोमर को सतलुज हाउस का कैप्टन चुना गया। संचालन दीपा चौहान ने किया। इसमें अनिता शर्मा, नीलम तोमर, अनुज उज्जवल, प्रशांत भारद्वाज का योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान हुआ।