फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला स्तर की मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्कूलों की चल रही मनमानी, अवैध वसूली की जांच कराकर रोक लगाने की मांग की। अमान्य स्कूलों को और कोचिंग सेंटरों को बंद करने, प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे-मील घटिया खाद्य सामग्री पर रोक, डिग्री कॉलेज में छात्रों से फार्म जमा करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। आधार कार्ड के नाम पर भी मनमाना रुपये वसूले जा रहे हैं। इसका सूची जारी कर शुल्क होना चाहिए। नए राशन कार्ड में गरीब, मजदूर, घुमंतु जाति के भी शामिल, कांवड़ मार्गों को दुरुस्त, बड़ौत से जाम से निजात, बढ़े अपराध को देखकर बड़ौत में सीसीटीवी कैमरे, अतिक्रमण हटाया जाए, मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कर कार्रवाई, नहरों की सफाई, रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई, बढ़े बिजली बिल पर रोक लगाने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया जाए। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सभी ने सीडीओ को भी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पीसीसी सदस्य देवेंद्र चौहान, सतपाल पथौलिया, हरवीर सिंह, तेजवीर सिंह, अशोक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक मिश्रा, अमित दीक्षित, बबिता सैनी, हेमंत कुमार एडवोकेट, नीरज लता शर्मा, कांता जैन, बाबू खां कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed