फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहर सूखी, पांच जिलों के किसान संकट में

नहर सूखी, पांच जिलों के किसान संकट में

Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नहर सूखी, पांच जिलों के किसान संकट में
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर में पानी न होने के कारण किसान फसल की सिंचाई को लेकर काफी चिंतित हैं। किसानों ने कहा सिंचाई विभाग को शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने कहा एक तो क्षेत्र की चीनी मिलों पर किसानों का भुगतान अटका पड़ा है। दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसल पर खतरा मंडरा रहा है। एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर सहित इससे जुडे़ माइनरों में पानी नहीं है। इसके चलते बागपत के साथ ही अन्य जिलों में भी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। क्षेत्र के किसान नहर में पानी छुड़वाने के लिए कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छछरपुर गांव के प्रधान एडवोकेट अनिल कुमार, रविंद्र प्रधान, यशवीर तोमर, गुराना प्रधान रणधीर सिंह आदि ने नहर में जल्द पानी की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल बिना पानी सूखने की कगार पर है, लेकिन नहर मेें पानी की बूंद तक नहीं है। उधर, अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने कहा अभी ऊपर से पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed