फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेलवे पटरी की मरम्मत के चलते पूरी रात बंद रहा फाटक

रेलवे पटरी की मरम्मत के चलते पूरी रात बंद रहा फाटक

Sun, 10 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पटरी की मरम्मत के चलते पूरी रात बंद रहा फाटक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि में बिजरौल रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों के मरम्मत कार्य के चलते पूरी रात्रि फाटक बंद होने के कारण बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कई-कई किमी तक लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान फाटक खुलवाने को लेकर रेलवे कर्मचारियों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और बताया मरम्मत कार्य चलने के कारण फाटक बंद किया । तब लोग शांत पड़े।
खतौली में उत्कल ट्रेन के साथ हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा है। भविष्य में दोबारा ऐसा हादसा न हो, इसके लिए पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की रात्रि में दिल्ली से ब्लाक मिलने के बाद दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बिजरौल रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 49 पर पटरियों की मरम्मत का कार्य रात्रि 10 बजे फाटक बंद कराकर शुरू किया । इस दौरान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दोनों ओर भारी वाहनों का कई-कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। बड़ौत की ओर से बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और बुढ़ाना की ओर से बड़ौत, बागपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी, खेकड़ा आदि जगहों पर जाने के लिए पूरी रात्रि वाहन सड़कों पर खड़े रहे। इस दौरान कई बार रेलवे फाटक खुलवाने को लेकर लोगों की रेलवे कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई का प्रयास भी किया। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी सुखपाल सिंह, एसएसआई अजय पंवार सहित रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


पूरी रात्रि वाहनों में बंद रहे लोग
बड़ौत। बिजरौल फाटक बंद होने के बाद बसों और कारों मेें सवार लोग पूरी रात्रि वाहनों में बंद रहे। विरोध करने के बाद थके लोग आखिरकार चुपचाप अपने-अपने वाहनों में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरियों के ऊपर से पूरी रात्रि निकालते रहे बाइकें
बड़ौत। बिजरौल फाटक बंद होने के बाद जहां भारी वाहनों को रोक किया , वहीं बाइक सहित अन्य छोटे वाहन स्वामियों ने पटरियों के ऊपर से बाइकें निकालने का प्रयास किया। कई बार बाइकें फंस जाने के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़।

पैदल ही निकल पड़े
बड़ौत। बिजरौल रोड फाटक बंद होने के बाद लंबा जाम लगने के बाद आसपास गांव में रहने वाले लोगों ने वाहनों से निकलकर पैदल ही सफर शुरू कर दिया।

आज गेट नंबर 48 पर किया जाएगा कार्य
बड़ौत। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस और सेक्शन इंजीनियर सुदेश पाल ने बताया शनिवार की रात्रि में दिल्ली से ब्लाक मिलने पर बिनौली रेलवे क्रॉसिंग पर गेट नंबर 48 पर पटरियों की मरम्मत का कार्य चलेगा।


कई ट्रेनें रही घंटों लेट
बड़ौत। पटरियों की मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910 के अलावा दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें लेट रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed