{"_id":"5c7ed784bdec2214593a7f28","slug":"131551816580-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से खराब है पेयजल टंकी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से खराब है पेयजल टंकी, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिगड़ी पेयजल व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को नगर की पट्टी मेहर के निवासियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।
पट्टी मेहर निवासियों का कहना था कि पिछले 10 दिनों से पेयजल टंकी खराब पड़ी है, जिस कारण लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। आलम यह है कि जब अस्थायी रूप से पेयजल के लिए पट्टी में पानी का टैंक भेजा जाता है तो वहां पर पानी भरने के लिए महिलाओं, युवतियों, बच्चों व बुजुर्गों की लाइन लग जाती है। कई बार तो पहलेे पानी भरने को लेकर कहासुनी भी हो जाती है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बड़ौत पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा कर्मचारियों को भेजकर तत्काल प्रभाव से वहां पर पेयजल की व्यवस्था कराई जा रही है। इनमेें रामानंद, संजय कश्यप, बिमलेश, मितलेश, बरखा, पुष्पा, कृष्णा, बबली आदि रहे।