फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़का से शराब का ठेका न हटवाने पर हंगामा

बड़का से शराब का ठेका न हटवाने पर हंगामा

Sun, 03 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़का से शराब का ठेका न हटवाने पर हंगामा
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव मेें कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़का गांव मेें हंगामा किया और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनु तिवारी व समाजसेवी सचिन वत्स के नेतृत्व में बड़का गांव में एकत्र हुए। मनु तिवारी का कहना था कि कन्या इंटर कॉलेज के पास शराब का ठेका होने से युवतियों के साथ कई बार छेड़खानी की वारदात हो चुकी हैं। कई बार पहले भी ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर अफसरों सहित पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सचिन वत्स का कहना था कि इससे युवतियां भयभीत हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर अमित मिश्रा, प्रमोद शर्मा, अक्षय, सागर, गौरव भारद्वाज, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, दीपक, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed