फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मातृ वंदना योजना संचालन में बागपत सीएचसी प्रथम

मातृ वंदना योजना संचालन में बागपत सीएचसी प्रथम

Sun, 14 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मातृ वंदना योजना संचालन में बागपत सीएचसी प्रथम
बागपत। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल संचालन के लिए जिले में बागपत सीएचसी नंबर वन स्थान पर है। सीडीपीओ पीसी जायसवाल ने सीएचसी अधीक्षक को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की। इसके तहत उन महिलाओं का पंजीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होता है जो प्रथम बार गर्भ से होती है। सरकार की ओर से उन्हें तीन किश्तों में पांच हजार रुपये की सहायतार्थ धनराशि दी जाती है। सरकार ने तीन किश्त निर्धारित की। बागपत सीएचसी के अधीक्षक विभाष राजपूत ने बताया कि सीएचसी में 2963 गर्भवती महिलाओं का पूर्ण रूप से पंजीकरण कर डाटा को शासन को फॉवर्ड किया। इसमें प्रथम किश्त के लिए 1177, द्वितीय के लिए 1131 और तृतीय किश्त के लिए 655 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण पूरा हो गया है। जिले की सभी सीएचसी में नंबर एक स्थान पर है। दूसरे स्थान पर पिलाना सीएचसी रही। प्रथम स्थान पर पहुंचाने में विभाग के आस मोहम्मद त्यागी, सुधीर कुमार सहित एएनएम का सहयोग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed