फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौ टीमों ने जीते मैच, फाइनल मुकबले आज

नौ टीमों ने जीते मैच, फाइनल मुकबले आज

Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नौ टीमों ने जीते मैच, फाइनल मुकबले आज
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में चल रही नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को 42 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार, ऐस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, अंडर-17 में लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल मेरठ, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत, सिल्वर बेल्स स्कूल शामली, विजयीभव स्कूल बड़ौत ने जीत दर्ज की। स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा और प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा, अमित शर्मा, पीटर मॉर्टिन, हरीश श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम, शांताजीत का विशेष सहयोग रहा।

एथलेटिक टीम का चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता लेंगे हिस्सा
बागपत। जिला एथलेटिक संघ के जिला सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि जिला एथलेटिक टीम की घोषणा की। इसमें 100 मीटर दौड़ में आदित्य तोमर, सन्नी प्रजापति और सन्नी त्यागी, 200 मीटर दौड़ में नौशाद, अमन चौधरी और आदित्य तोमर, 400 मीटर दौड़ में ऋतिक मान और युवराज त्यागी, दो किलो मीटर दौड़ में पीयूष अहलावत, शिवम धामा और शैलेष, 600 मीटर दौड़ में राजा और लक्ष्य, बालिका वर्ग में 100 मीटर और लंबी कूद में तानिया चौधरी, गोला फेंक में छवि नैन, 600 मीटर दौड़ में तनू चौहान और मानसी, 100 मीटर दौड़ में रिया नैन, बालक वर्ग की अंडर-20 में नितिन कुमार, अंकुर शर्मा, आरिफ अली, रेाबिन, विनेश, पीयूष, पंकज का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी 21 से 24 सितंबर तक लखनऊ के गुरू गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज में भाग लेंगे।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने जीते पदक
बागपत। सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के अल्टीमेट मार्शल आर्ट बॉक्सिंग सेंटर के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कोच विकास सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15-16 सितंबर को हुई थी। प्रियांशु, नेहा ने स्वर्ण, तनिष्का ने रजत, लक्की, दिपांशी, शोभा रानी ने कांस्य पदक जीता। सेंटर पर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसमें विवेक शर्मा, अजीत चौहान, यशपाल सिंह, भावना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सिनौली गांव में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ प्रधान उषा देवी, सरिता चौधरी ने किया। मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, रूबी मान, मधु, जया मान, शिखा मान, वंशिका, स्वाती, प्रीति, बेबी का सहयोग रहा।

मंडल और राज्य स्तर पर खिलाडिय़ों का चयन होने पर हर्ष
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि खेकड़ा में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मनीषा 100, 200, 400 मीटर दौड़ प्रथम रही। जिसे चैंपियन घोषित किया। मंडल टीम में स्वाति, अंजलि, रिंकी, आंचल, सागर, मनीष, पवन, आकाश, आसमीन, प्रियांशु चयन हुआ। सभी का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। वेदप्रकाश, देवेंद्र, तनसीर, संजय, श्रीपाल, सुभाष पारचा, अजब सिंह, मुनेश, जयवीर मौजूद रहे। वहीं कबड्डी में अच्छी प्रदर्शन करने पर मनीषा का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।


स्काउट एड गाइड की जानकारी दी
बागपत। आचार्य जयसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में एक दिवसीय स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण हुआ। 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अरूण बाला ने इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षक राजवीर त्यागी ने बताया कि गाइड गाइड का आंदोलन, इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, चिन्ह सिद्धांत, वर्दी, झंडे के बारे में जानकारी दी। गाइड कैप्टन कमलेश जैन का विशेष सहयोग रहा।

तैराकी का ट्रायल 20 को
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि 20 सितंबर को खेल कार्यालय में तैराकी का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed