{"_id":"5b25663a4f1c1b6d4d8b6da2","slug":"131529177658-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जल्द होगा निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जल्द होगा निर्माण शुरू
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जल्द निर्माण शुरू होगा। इसका टेंडर हो चुका है। दिसंबर 2019 तक मार्ग बनकर तैयार होगा।
बड़ौत से मुजफ्फरनगर तक मार्ग की लंबाई 59.170 किलोमीटर है। जल्दी ही इस पर निर्माण शुरू होगा। यह मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा। गांवों में 14 मीटर चौड़ा होगा। एक-एक मीटर के नाला बनाया जाएगा। बुढ़ाना और शाहपुर में चार लेन बनेगा। इस मार्ग के बनने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कम होगी। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, बिजरौल गांव से होकर मार्ग गुजरता है। इससे कई गांवों में अधिक विकास होगा। ग्रामीण मांगेराम, सतेंद्र पंवार, विक्रम सिंह, सोनू माया, यशपाल राणा, प्रेमपाल ने कहा कि केेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल के प्रयास से ही मार्ग बन रहा है। ब्यूरो