फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हसनपुर जिवानी में गंदगी से लोग परेशान

हसनपुर जिवानी में गंदगी से लोग परेशान

Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर जिवानी में गंदगी से लोग परेशान
बड़ौत (बागपत)। तालाब की खुदाई न होने के कारण हसनपुर जिवानी गांव में गंदगी फैल रही है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गर्मी के मौसम में गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी के बीच स्थित तालाब की खुदाई न होने और उस पर अतिक्रमण के कारण गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हल्की बरसात में भी गांव की गलियों मेें एक से दो फीट तक गंदा पानी भर जाता है। अपनी समिति के सदस्य प्रभात तोमर के अलावा अन्य ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की खुदाई के लिए प्रदेश सरकार से 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। मगर तालाब की खुदाई नहीं की जा रही है। सुमित, सौरभ तोमर, बंटी तोमर, शाहरुख, साहिर, मोहिन, कुलदीप तोमर, शौकत, प्रदीप आदि ने इस समस्या को दूर कराने की मांग की है। उधर, बीडीओ प्रेमचंद्र का कहना है कि वह गांव में सचिव को भेजकर स्थिति की जांच कराएंगे। इसके आधार पर आगे का कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed