{"_id":"5a43f33a4f1c1b5c248b4f68","slug":"131514402618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी का जन्मदिन बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी का जन्मदिन बनाया
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्म दिन मनाया। युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने बताया कि बागपत के कार्यकर्ता दिल्ली स्थित रालोद उपाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। रालोद के रंग में रंगे केक को काटकर जन्मदिन मनाया गया। उज्ज्वल ने कहा कि किसान राजनीति की लड़ाई जयंत चौधरी ही लड़ रहे हैं। रामकुमार चेयरमैन, विकास प्रधान और संजय पंवार मौजूद रहे।
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 39वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।
रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंचे और जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं के नेता है। वे चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को एक दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। इस मौके पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, बंसत तोमर, गौरव तोमर, यशवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, कासिमपुर खेड़ी गांव में भी जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष पूर्व मंडल सुरेश मलिक, गौरव, रोहित, आशीष प्रधान, हिमांशु सौलंकी, राहुल, उदित चौधरी, सचिन राणा शामिल रहे।
बिनौली क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाइयां बांटी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आयोजित सभा में मा. देवराज सिंह ने कहा कि रालोद ही किसान मजदूरों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने ग्रामीणों से रालोद को मजबूत बनाने का आवाहन किया। पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश सौलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सौलंकी, राजू तोमर सिरसली, विक्रम सौलंकी, सूरज सौलंकी, नीरज सौलंकी, प्रवीण वालिया, सुरेशपाल, पद्म सिंह, दीपक, बबलू, निखिल, योगपाल तोमर, मोहित आदि रहे।