फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार को किसानों की नहीं है कोई चिंता : विधायक

सरकार को किसानों की नहीं है कोई चिंता : विधायक

Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार को किसानों की नहीं है कोई चिंता : विधायक
दोघट (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान भूखा मर रहा है, लेकिन सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव में प्रधान नरेंद्र के आवास पर आयोजित बैठक में विधायक ने कहा चुनाव से पहले भाजपा ने 100 दिन में गन्ना भुगतान कराने का वायदा किया था, लेकिन आज तक गन्ना भुगतान नहीं कराया । बकाया गन्ने का भुगतान न होने से किसान परेशान है। आत्महत्या करने को मजबूर है, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार चीनी मिल मालिकों से मिलकर किसानों का शोषण कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मलकपुर, भैंसाना व किनौनी चीनी मिलों पर किसानों के गन्ने का कई सौ करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है और यदि किसान पर थोड़ा सा भी बिजली का बिल बकाया हो जाए तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा रालोद गन्ना भुगतान की लड़ाई लड़ रही है और किसानों को भुगतान दिलाकर ही दम लेगी।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रवासियों ने विधायक को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कान्हड-पलड़ी मार्ग को बनवाने की मांग की। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया शीघ्र ही इस मार्ग को बनवाया जाएगा। अध्यक्षता चरण सिंह गिरी ने की। संचालन नरेंद्र ने किया। इसमें मास्टर जयभगवान, बाबू राम गिरी, श्याम सिंह कश्यप, श्याम सुंदर कश्यप, मांगेराम कश्यप, राजेंद्र कश्यप, राकेश हरिजन, सतेंद्र सिंह हरिजन, कृष्णपाल प्रधान मुलसम, रामेश्वर, मास्टर रोहताश सिंह, नरेंद्र पाल, राजवीर मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed