{"_id":"5995efbe4f1c1b342d8b45fa","slug":"131502998462-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को विज्ञान से जुडने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को विज्ञान से जुडने के लिए प्रेरित किया
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, डॉ. अरूण मलिक, योगेंद्र तालियान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। डॉ. अरुण मलिक ने कहा वैज्ञानिक सोच से ही समाज का विकास और समस्या का हल निकाला जा सकता है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करनी है। योगेंद्र तालियान ने कहा बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। जिला समन्वयक डॉ. आरके खोखर ने कहा समूह में मिलकर प्रोजेक्ट तैयार करने से सीखने की प्रवृत्ति बढ़ती है। नोडल समन्वयक जितेंद्र उज्ज्वल ने बताया संस्था से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसमें अभिषेक शर्मा, वंदना सिंह, आशु पूनिया, राखी शर्मा, वासुदेव शर्मा, नेहा शर्मा, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन