फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   13 thousand daughters will get the benefit of Sumangala

13 हजार बेटियों को मिलेगा सुमंगला का लाभ

Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 thousand daughters will get the benefit of Sumangala
बागपत। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जिले को 13 हजार बेटियों का आवेदन कराने के लिए लक्ष्य दिया। प्रशासन जन्म से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई करने वाली बेटियों के आवेदन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई। इसके चलते जन्म से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई करने तक प्रदेश सरकार खर्च वहन करेंगी। 15 हजार रुपये का बेटियों को दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ से अब तक जिले में 5077 बेटियों को फार्म पूरे भरे हैं। अब शासन से जिले को 13000 बेटियों के आवेदन करने का लक्ष्य दिया। इसके माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रभा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने डीएम को समय पर लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। डीएम के आदेश पर सीडीओ पीसी जायसवाल ने परिवीक्षा अधिकारी को योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी में पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करने और उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगा बेटियों का लाभ
बागपत। महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपाजंलि ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जन्म पर 2000, टीकाकरण पुरा करने पर 1000, कक्षा एक से छह तक 2000 और कक्षा नौ में 3000 और कक्षा 10 के बाद डिप्लोमा या डिग्री करने पर 5000 रुपये दिए जाएंगे। कुल मिलाकर एक बेटी पर 15 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों से समन्वय करेंगे स्थापित
बागपत। शासन से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, नगर विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों का चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed