{"_id":"69fce74ecf7b8363830a7fef","slug":"13-shops-built-without-approved-plans-sealed-in-baraut-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-151331-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत में नक्शा पास कराए बिना बनाई 13 दुकानों पर सील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत में नक्शा पास कराए बिना बनाई 13 दुकानों पर सील लगाई
विज्ञापन
बड़ौत। विकास प्राधिकरण की टीम ने बड़ौत नगर में बिना नक्शा पास कराए बनाई गई 19 दुकानों को बीते गुरुवार को सील कर दिया। इस कार्रवाई में कश्मीरी स्वीट्स सहित कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। प्राधिकरण ने अब बिना नक्शा पास कराए बनी दुकानों पर सील लगाने का अभियान शुरू किया है, जो पहले कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण पर केंद्रित था।
विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अजित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सराय सड़क, कोतवाली सड़क और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर की गई। सराय सड़क पर रेलवे फाटक के पास डॉ. इरफान मलिक की चार दुकानें सील की गईं। कोतवाली सड़क पर कश्मीरी स्वीट्स के मालिक नीरज की भी चार दुकानों पर ताले लगाए गए। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित गोविंद गार्डन कॉलोनी के सामने विपिन और योगेश की पांच दुकानें भी सील की गईं। इन सभी प्रतिष्ठानों ने निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। अवर अभियंता के अनुसार बिना नक्शा पास कराए गए निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण का लक्ष्य नगर में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाना है।