फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वीवी पैट मशीन बताएगी किस प्रत्याशी को दिया वोट

वीवी पैट मशीन बताएगी किस प्रत्याशी को दिया वोट

Sun, 03 Mar 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
वीवी पैट मशीन बताएगी किस प्रत्याशी को दिया वोट
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया। इसमें ईवीएम मशीन चलाने और उससे मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। वीवी पैट मशीन के बारे में भी जानकारी दी। दोघट के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में इंजीनियर एसपी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। चुनाव आयोग इस चुनाव को ईवीएम मशीन के माध्यम से कराएगा। इस बार प्रत्येक बूथ पर वीवी पैट मशीन भी लगाई जाएगी। मतदाता को मतदान करते ही पता चल जाएगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार को वोट दिया है। वीवी पैट मशीन की डिस्प्ले पर सात सेकेंड तक इसे देखा जा सकता है। मतगणना के दौरान वीवीपैट मशीन से पर्ची निकाली जाएगी। इससे भी पता चल जाएगा कि किस बूथ पर कितने वोट पडे़ और किस प्रत्याशी को कितनी वोट मिले हैं। इस अलावा दाहा, गढ़ी कागरान गांव में ईवीएम मशीन से ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया। इसमें इंजीनियर मूलचंद वर्मा, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, मांगेराम धामा, दीपक सोलंकी, अरविंद पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed