{"_id":"5c043485bdec2241871ff4dd","slug":"121543779461-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में स्थापित होगी दुग्ध इकाइयां, समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में स्थापित होगी दुग्ध इकाइयां, समिति बनाई
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला स्तर से दुग्ध नीति 2018 क्रियान्वयन के लिए दुग्ध जोन का गठन किया। पश्चिमी क्षेत्र के जोन में 30 जिले को शामिल किया। यहां पर दुग्ध उद्योग प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना होगी। जिला स्तर से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर पर समिति का गठन किया।
प्रदेश में दुग्ध नीति 2018 बनाई । प्रदेश का संतुलित आर्थिक विकास के लिए दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना होगी। इसमें बागपत जनपद दसवें स्थान पर है। दुग्ध आयुक्त एवं सचिव डॉ. सुधीर ने डीएम को दुग्ध नीति 2018 से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इकाइयों की स्थापना के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार कर अवस्थापना सुविधाओं का विकास करना, पूंजी निवेश, तकनीकी उन्नयन का प्रोत्साहन, मेक इन यूपी को प्रोत्साहन, नए रोजगार सृजन, अनुसंधान एवं विकास प्रोत्साहन, गुणवत्ता एवं प्रमाणीकरण प्रोत्साहन पर कार्य होगा। जिला स्तर पर समिति मनाई । इसमें डीएम अध्यक्ष और सदस्य पद पर सीडीओ, जिला उद्यान अधिकारी, अभिहित अधिकारी खा सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सीवीओ, लीड बैंक मैनेजर होंगे। सदस्य सचिव उप दुग्धशाला विकास अधिकारी को नामित किया।
नीति के लिए बनाई विभिन्न समितियां
बागपत। दुग्ध नीति 2018 के क्रियान्वयन के लिए समितियां बनाई। इनके माध्यम से आवेदन और धन आवंटन होगा। परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृत एवं धन आवंटन के लिए राज्य स्तरीय इम्पावड समिति, मंडल स्तर पर क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति, जिला स्तर पर परियोजना क्रियान्वयन समिति, तकनीकी एवं वित्तीय समिति का गठन किया ।
विज्ञापन
पश्चिमी जोन में इन जिलों को किया शामिल
बागपत। पश्चिमी जोन में जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया को शामिल किया है।