{"_id":"5c02e369bdec224169397453","slug":"121543693161-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ही किसान और मजदूर की चिंता की : सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ही किसान और मजदूर की चिंता की : सत्यपाल सिंह
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश को विकास की पटरी पर लेकर चल रही है। विकास को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। किसान और मजदूरों की चिंता भाजपा सरकार ने ही की है। लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
डॉ. सत्यपाल सिंह ने भाजपा की गांधी स्मृति पद यात्रा का शुभारंभ शहर के पक्का घाट से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में योजनाएं चलाई हुई है। जिसका लाभ जनता तक पहुंच रहा है। लोग वंचित है विभागों में जाकर योजना का लाभ ले। पूरे देश में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से 22 करोड़ लोग लाभान्वित हुए है। गरीबों को जहां मकान का सपना साकार हुआ है, वहीं उज्ज्वला योजना से महिलाओं को बीमारियों से मुक्ति मिली है। हाईवे का निर्माण, पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न जन मुद्दों का खात्मा कराया है। जिले में इतने विकास कार्य हुए हैं जितने 70 वर्ष में भी नहीं हुए है। सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा। प्रत्येक कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। संचालन जिला महामंत्री मोहन वेदी ने किया। इसमें अलका तोमर, लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, मीडिया संपर्क प्रमुख प्रदीप ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल, कंवर पाल सिंह, नगराध्यक्ष जय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, अनिल चौहान, भूपेंद्र चौहान, प्रियंका आर्या, मनोज आर्य, राजेश खुराना, विनय त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी योजनाओं की जानकारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाजपा नेत्री प्रियंका आर्य ने बताया कि बागपत देहात मंडल के नौरोजपुर, गाधी गांव में महात्मा गांधी की 150वीं स्मृति पर केंद्र ओर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क किया। ठाकुर सुधीर सिंह, मनोज राणा, अशोक कुशवाह, रमेश पांचाल, निरंजन शर्मा मौजूद रहे।