{"_id":"5b26b2fe4f1c1bfd6e8b84d6","slug":"121529262846-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में होगी टैंकरों से सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में होगी टैंकरों से सप्लाई
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जल निगम की ओर से ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जिसमें लोगों का पानी कम मिल रहा है। जो भी गांव ऐसे मिलेंगे, वहां पर टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
गिरते भूगर्भ जल स्तर के कारण जिले के सभी ब्लॉक डार्क जोन में है। वहीं दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां पर पानी दूषित हो गया है। पीने योग्य पानी नहीं बचा है। जिस कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सूबे की योगी सरकार ने जल निगम को निर्देशित किया ऐसे गांवों का चयन किया जाए, जहां पर पानी की मात्रा कम हो गई है। जिस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां अब टैंकरों से पानी भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जल निगम के अधिशासी अधिशासी संजय गौतम ने बताया कि पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पानी टैंकर से पानी भेजा जाएगा और इसमें अन्य वाहनों का सहारा भी लेंगे। नगर पालिका व नगर पंचायत के साथ-साथ जल निगम सहित कई अन्य विभागों का सहारा लिया जाएगा। जिन स्थानों पर पानी की कमी है, वहां पर पानी पहुंचाने के लिए सभी सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियरों को आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि पानी की किल्लत का लोगों को सामना न करना पड़े।