फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोकसभा के उपचुनाव में सपा की जीत पर जताई खुशी

लोकसभा के उपचुनाव में सपा की जीत पर जताई खुशी

Thu, 15 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा के  उपचुनाव में सपा की जीत पर जताई खुशी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर में लोकसभा के हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

सपा नेता सुरेंद्र पंवार के आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए और लोकसभा के उपचुनाव में सपा की जीत पर जश्न मनाया। उन्होंने आतिशबाजी छोड़ी और मिठाई बाटी। सुरेंद्र पंवार ने कहा क्षेत्र की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति विश्वास व्यक्त किया है और भाजपा की नीतियों को ठुकरा दिया है। दोनों ही सीटों पर गोरखपुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फुलपुर से उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य पहले विजयी हुए थे। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों को ठुकरा कर उन्हें हराने का काम करेगी। इसमें ललित जैन सभासद, रामबीर, सुरेंद्र पंवार, अशोक कुमार, ब्रजपाल, विक्रम सिंह, सुधीर, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed