{"_id":"5a8b299e4f1c1ba1268bb551","slug":"121519069598-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल के ग्रामीणों का ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल के ग्रामीणों का ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव में पिछले छह माह से जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पानी निकासी की मांग की।
चौधरी यशपाल सिंह थांबा के नेतृत्व में लोग इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा महक सिंह पुत्र करता राम के मकान से लेकर रगवीर पुत्र सहजराम के मकान तक पानी निकासी न होने पर एक-एक फुट जलभराव हो चुका है। इससे ग्रामीणों को गुजरने में कड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी वहां से गुजरना पड़ता है। इस कारण बच्चों की स्कूल की ड्रेस भी गंदी हो जाती है। पानी निकासी न होने के कारण गांव संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की, लेकिन इसका कोई भी हल नहीं निकला है। गांव में करीब छह माह से यह समस्या बनी हुई है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी यशपाल सिंह थांबा, रविंद्र ठेकेदार, दिनेश, सतेंद्र, प्रमोद, देशपाल, राजपाल, इंद्रजीत, राजेंद्र, महक सिंह, सुशील, सुमित, राहुल, विपिन, प्रदीप आदि रहे।