{"_id":"5a1dbcb44f1c1b74698bea4c","slug":"121511898292-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइलाज बनी देरी से टिकट खिडकी खुलने की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइलाज बनी देरी से टिकट खिडकी खुलने की समस्या
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों ने टिकट न मिलने पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को भी शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 के लिए सैकड़ों यात्री टिकट खिड़की पर लाइन में खडे़ थे। इसी दौरान ट्रेन स्टेशन पर आ पहुंची। यात्रियों को जब तक टिकट मिलता, ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। इससे काफी यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इससे क्षुब्ध होकर यात्रियों ने नारेबाजी की। यात्रियों ने कहा टिकट खिड़की देरी से खुलना आम बात हो गई है। यदि समय पर खिड़की खोली जाए तो यात्री टिकट भी ले सकते हैं। इनमें दिनेश, सोनू, प्रवीण, धर्मेंद्र, अंकुर, शरद, प्रमोद, प्रवेंद्र, सुभाष, धर्मवीर, अनिल आदि रहे। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा यात्रियों को सुविधा दिलाने का प्रयास रहता है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।