फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सच्चा श्रावक सबके प्रति सद्भावना व्यक्त करता है- सुंदर सागर महाराज

सच्चा श्रावक सबके प्रति सद्भावना व्यक्त करता है- सुंदर सागर महाराज

Sun, 17 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सच्चा श्रावक सबके प्रति सद्भावना व्यक्त करता है- सुंदर सागर महाराज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा एक सच्चा श्रावक सबके प्रति सद्भावना व्यक्त करता है और आत्मा के उत्थान का मार्ग अपनाता है।
विहर्ष सभागार में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा संसार से तिरने के दो मार्ग है। एक है साधना का मार्ग और दूसरा उपासना का मार्ग है। साधना का मार्ग उन जीवों के लिए है, जो संसार से दुखी हो गए हैं। जो संसार में पर वस्तु को अपना समझते हैं। ऐसे जीवों के लिए उपासना का मार्ग है। व्यवहार में सबको देखते हो। व्यवहार के लिए देव शास्त्र की पूजा करते हो। आप आत्मा की निर्मलता के लिए नहीं। दिखाने के लिए व्यवहार की क्रिया कर रहे हो। जब तक व्यवहार नहीं दिखेगा, आप धर्मात्मा नहीं कहला सकते। व्यवहार ऐसा मत बनाओ की दुनिया हमें बुलाएगी तो पूजा करेंगे। बहुत बार ऐसा होता है कि जीवन भर दान दिया, सेवा की, अंत समय ऐसा आया शरीर एक कदम चलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा संसार का मार्ग हो या मोक्ष का मार्ग हो, व्यवहार अच्छा करना पड़ेगा। धर्मसभा में मदनलाल, प्रमोद, अशोक, वरदान, शशि, सुख दर्शन, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed