फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नवाब कोकब हमीद के शव को सुपुर्द ए खाक किया

नवाब कोकब हमीद के शव को सुपुर्द ए खाक किया

Fri, 02 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
नवाब कोकब हमीद के शव को सुपुर्द ए खाक किया
बागपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिम यूपी की राजनीति में पिछले 35 साल से सक्रिय रहे रालोद नेता नवाब कोकब हमीद (66) के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया। उनके जनाजे में हजारों लोग शामिल रहे। गमजदा परिवार को हिम्मत बंधाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी नवाब कोकब हमीद परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद का करीब पांच साल की बीमारी के चलते बुधवार को शाम के समय इंतकाल हो गया। बृहस्पतिवार को हवेली पर दिनभर गम जताने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा। अंतिम दर्शन के लिए शव को हवेली में रखा। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने उनके बेटे अहमद हमीद को हिम्मत बढ़ाई और पूर्व मंत्री के इंतकाल पर दुख व्यक्त किया। दोपहर सवा दो बजे हवेली से गमगीन माहौल में जनाजा निकला। मेरठ रोड स्थित पशु पैठ मैदान पर जनाजे की नमाज पढ़ी गई। हजारों लोग शामिल हुए। इसके बाद शाही कब्रिस्तान में पूर्व मंत्री को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बागपत पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक अजय कुमार, चेयरमैन विनोद कुमार, रोहताश गुप्ता, शहर काजी हबीबुर्रहमान, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, राजू तोमर सिरसली, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, नसीम कुरैशी, पूर्व सांसद कादिर राना, अनीस प्रमुख, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, महिपाल यादव, डॉ. राजेंद्र यादव, नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र यादव, राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, डॉ. सुरेश चंद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डॉ. मांगेराम यादव, सतीश चौधरी, ओमवीर ढाका, सुभाष नैन, कपिल चौधरी गुर्जर आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed