{"_id":"5b5b6faf4f1c1b4d748b7534","slug":"11532719023-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से घर में महिला की लाश, नहीं हो पाया संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से घर में महिला की लाश, नहीं हो पाया संस्कार
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से घर में महिला की लाश, नहीं हो पाया संस्कार
रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में श्मशान घाट न होने से एक महिला की लाश घर मेें ही रखी हुई है। दो दिन से भारी बारिश के कारण परिजन पास के खेत में भी अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर श्मशान घाट बनवाने की मांग की है।
इब्राहिमपुर माजरा निवासी अनिल कश्यप की 35 वर्षीय पत्नी आरती की बृहस्पतिवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। गांव में कोई श्मशान घाट न होने के कारण ग्रामीण शवों का अंतिम संस्कार या तो खेतों में करते है या कृष्णा नदी किनारे किया जाता है। गांव में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस कारण महिला की लाश घर में ही रखी हुई है। बारिश में शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि श्मशान घाट न होने के कारण शवों का दुर्गति हो रही है। दो दिन से लाश घर में रखी है। बारिश में कैसे शव का अंतिम संस्कार करें। ग्राम प्रधान सत्यवती का कहना है कि श्मशान घाट के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई। लेकिन अब तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत की भूमि खाली पड़ी है। लेकिन वहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। उन्होंने प्रशासन से श्मशान घाट के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। रोष जताने वालों में ब्रहमपाल, सतेंद्र, प्रमोद, कालू, पवन, मलखान आदि शामिल रहे। े