{"_id":"5b5394254f1c1b6f548b5e70","slug":"11532204069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की जांच करने के लिए औसिक्का गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की जांच करने के लिए औसिक्का गांव पहुंची टीम
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। औसिक्का गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए बागपत से विभागीय अफसरों की टीम पहुंची और गांव में चल रहे विकास कार्य व शौचालय निर्माण के कार्यों की जांच की।
औसिक्का गांव के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को शिकायत की थी कि गांव मेें शौचालय के निर्माण, सोलर लाइट और अन्य निर्माण कार्य मेें प्रधान व सचिव द्वारा धांधली की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त के आदेशों पर पंचायत निदेशक प्रवीणा चौधरी ने जांच की तो सभी आरोप सही मिले। उन्हें जांच में लाखों की धांधली मिली। बाद में मंडलायुक्त के निर्देश पर सचिव को निलंबित कर दिया गया था, जबकि प्रधान व सचिव से धनराशि रिकवरी के निर्देश दिए थे। साथ ही तकनीकी समिति का गठन किया गया था, ताकि जितनी धनराशि का गबन सामने आए, उसकी रिकवरी की जा सके।
उधर डीएम के आदेश पर एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव मेें पहुंचकर विकास कार्यों व शौचालय निर्माण की जांच की। जिसमें अभी भी बहुत धांधली मिली। जब इस संबंध मेें एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा का कहना था कि डीएम के आदेशों पर गांव पहुंचकर विकास कार्यों व शौचालय निर्माण की जांच की गई थी। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। दो-तीन दिन के बाद दोबारा से टीम को गांव ले जाकर विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। बाद में जांच पूरी कर डीएम को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।