{"_id":"5b28066a4f1c1bc5628b5ce9","slug":"11529349738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया किसी भी अधिकारी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया किसी भी अधिकारी को
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कालिंदी देवी कॉलेज मेें यूपी पुलिस की परीक्षा के दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी व अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही छपरौली रोड पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई और परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक के परिचय पत्र, आधार कार्ड देखकर ही अंदर जाने दिया। यहां तक की बैग व अन्य कोई वस्तु भी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्र के बाहर ही काउंटर लगाकर अभ्यर्थियों का सामान जमा कराया। सुबह से ही एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानंद कुशवाहा मुख्य द्वार पर बैठे रहे और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेते रहे। एसपी जयप्रकाश ने भी बाहर से परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एसडएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मियों को रखा हुआ है, जो परीक्षा कराने में उनकी मदद कर सकते हैं, लेकिन उन्हेें भी कक्ष में जाने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र के अंदर एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध था।
रात में पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी
बड़ौत। रविवार की रात में ही अभ्यर्थियों का नगर में पहुंचना शुरू हो गया था। पूरी रात छपरौली रोड पर काफी चहल-पहल दिखाई दे रही थी। परीक्षा केंद्र के आसपास भट्ठों, पेड़ों के नीचे व अन्य सुरक्षित स्थान पर अभ्यर्थियों ने रात काटी।
विज्ञापन
जाम लगा रहा
बड़ौत। परीक्षा केंद्र शुरू होने से पहले और परीक्षा की समाप्ति पर बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जाम की स्थिति रही। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने मेें जुटे रहे और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।