फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केजीपी पर मवीकलां में भी टोल वसूली शुरू

केजीपी पर मवीकलां में भी टोल वसूली शुरू

Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर मवीकलां में भी टोल वसूली शुरू
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां इंटरचेंज पर भी टोल वसूली शुरू हो गई है। पहले दो दिन तक कंप्यूटर शुरू नहीं होने के कारण यहां पर टोल नहीं लिया जा रहा था। एंट्री प्वाइंट पर सिर्फ स्लिप दी जा रही थी। शनिवार रात करीब 12 बजे से यहां पर टोल प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के जखौली और पलवल के छज्जूनगर के मुख्य टोल पर ही टैक्स लिया जा रहा था। बीच के छह इंटरचेंज पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने के कारण समस्याएं खड़ी हो गई थी। पहले दो दिन इंटरचेंज पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से टोल नहीं लिया जा सका था। शनिवार रात से मवीकलां में भी टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है। यहां से एंट्री करने वाले वाहनों को स्लिप दी जा रही है, जबकि एग्जिट करने वाले वाहनों से टैक्स लिया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



मवी कलां से इस तरह लगेगा टोल
खेकड़ा। मवी कलां से अगर आप हल्के वाहन, जीप, कार, वैन और हल्के मोटर वाहन से सोनीपत के जखौली तक जाते हैं तो 25 रुपये देने होंगे। दुहाई तक 45, डासना 60, बील अकबरपुर 90 रुपये, फतेहपुर रामपुर 105 रुपये, मौजपुर 150 रुपये, छज्जूनगर के मैन प्लाजा तक 190 रुपये खर्च करने होंगे। कॉर्मिशयल वाहन, लाइट गेयर व्हीकल, मिनी बस के मवीकलां से जखौली तक 35 रुपये, दुहाई 75, डासना 95, बील अकबरपुर 145, फतेहपुर रामपुर 175, मौजपुर 240, छज्जूनगर तक 310 रुपये खर्चने होंगे। बस और ट्रक के मवीकलां से जखौली तक 75, दुहाई 155, डासना 195, बील अकबरपुर 310, फतेहपुर रामपुर 365, मौजपुर 500 और छज्जूनगर 645 रुपये देने होंगे। एमएवी थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन मवीकलां से जखौली तक 85, दुहाई 170, डासना 215, बील अकबरपुर 335, फतेहपुर रामपुर 395, मौजपुर 545, छज्जूनगर 705 रुपये लिए जाएंगे। एमएवी 4-6 एक्सल वाहन मवीकलां से जखौली 120, दुहाई 245, डासना 310, बील अकबरपुर 480, फतेहपुर रामपुर 570, मौजपुर 785, छज्जूनगर 1015 रुपये वसूले जाएंगे। ओवर साइज व्हीकल मवीकलां से जखौली तक 145, दुहाई तक 300, डासना 375, बील अकबरपुर 585, फतेहपुर रामपुर 690, मौजपुर 995, छज्जूनगर तक 1235 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed