{"_id":"5a8dcd8f4f1c1b9b248b6569","slug":"11519242639-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में भाकियू का मिल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में भाकियू का मिल में हंगामा
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने चीनी मिल में हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा घटतौली पर प्रतिबंध नहीं लगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता मिल परिसर में एकजुट हुए। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों का शोषण कर रहा है। सरकार के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। तौल सेंटर से लेकर मिल के कांटे तक घटतौली हो रही है। शिकायत करने पर किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सामान्य का इंडेंट कम दिया जा रहा है। सैकड़ों हेक्टेयर भूमि में अभी भी गन्ना खड़ा हुआ है। फसल चक्र गड़बड़ा गया है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा जल्द व्यवस्था नहीं सुधरती तो इसके विरोध में बड़ा आंदोलन होगा। यह हाल रमाला मिल में भी चल रहा है। यहां पर व्यवस्था नहीं किया गया तो वहां भी आंदोलन किया जाएगा। हंगामा बढ़ता देखकर सीसीओ भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया जल्द 60 प्रतिशत सामान्य ओर 40 प्रतिशत अर्ली का इंडेंट जारी किया जाएगा। इसमें योगेश प्रधान, तेजपाल, विनोद खेड़ा, देशपाल, आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सरूरपुर कलां गांव में किसानों ने पकड़ी घटतौली
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में भी किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ी। इसको लेकर हंगामा खड़ा करना शुरू कर दिया। किसान सुभाष नैन ने बताया कि एक क्विंटल पर 60-80 किलो की घटतौली पकड़ी है। इसे लेकर उन्होंने तौल लिपिक को बंधक बनाकर लिया। इसको लेकर वहां हंगामा किया। सीसीओ को भी अवगत कराया। चेतावनी दी जल्द व्यवस्था नहीं सुधरती तो सड़क जाम कर इसका विरोध करेंगे। इसमें कपिल, ओमपाल, देवेंद्र, हरबीर, अरविंद, राजू, अमित, कालू, राजीव आदि रहे।