{"_id":"5a566d014f1c1b0c198b45ef","slug":"11515613441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टा प्रहलादपुर के किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टा प्रहलादपुर के किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खट्टा गांव के गन्ना किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। डीसीओ का घेराव कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया छह दिन से तौल बंद है। किसानों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। डीसीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार को खट्टा प्रहलादपुर गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचे। तौल बंद करने पर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि बृजनाथपुर शुगर मिल का तौल केंद्र स्थापित है। इसमें कई अनियमितता हैं। चार जनवरी से अब तक तौल बंद है। रजिस्टर में गन्ने की खरीद दर्ज की। आज तक किसी भी सक्षम अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया। मिल प्रबंधन की मनमानी चल रही है। क्रय केंद्र पर कोई भी व्यवस्था नही है। पेयजल, मानक बांट, बीम, स्केल, काटा लाइसेंस नहीं है। इसकी शिकायत गन्ना सचिव और जिला गन्नाधिकारी से कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने कहा तौल बंद होने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट पहुंचे डीसीओ सुशील कुमार का किसानों ने घेराव किया। उन्होंने कहा जल्द समाधान नहीं हुआ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। डीसीओ ने उन्हें जल्द जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें विजय बहादुर, महेश, योगेश, चंद्रपाल, सोनू, योगेश, बुद्ध प्रकाश, जगवीर, सुनील, धर्मेंद्र, धीरज, राज कुमार, महिपाल आदि रहे।