{"_id":"59612ddf4f1c1b377f8b45f0","slug":"11499540959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई।
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
छपरौली (बागपत)। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार को विदाई दी गई। समारोह में कस्बे के चेयरमैन और भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। छपरौली के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहे डॉ. प्रभात कुमार पर सहारनपुर में स्थानांतरण हो गया है। शनिवार को उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। शिक्षक, नेता और गण्यमान्य लोग उनके विदाई समारोह में पहुंचे। उनका फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि छपरौली के साथ-साथ डॉ. प्रभात कुमार पर अन्य ब्लॉकों की भी जिम्मेदारी रही है। करीब 9 वर्षों से खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे और अब इनका स्थानांतरण जनपद सहारनपुर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे। संजीव कौशिक, कृष्णपाल शर्मा, रविंद्र कुमार, शिवकुमार, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।