{"_id":"595e917d4f1c1b35168b4648","slug":"11499369853-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बदहाली पर कांग्रेसियों ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बदहाली पर कांग्रेसियों ने जताई चिंता
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने किसान, मजदूर, दलित, वंचितों बदहाली पर चिंता जताई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े सपने जनता को दिखाए थे। उनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। कर्जमाफी को एक सप्ताह का समय दिया गया था। लेकिन, आज तक माफ नहीं हुआ। उल्टा किसानों को नोटिस भेजे जा रहें है। परेशान किसान आत्महत्या कर रहा है। भाजपा नेताओं की साठगांठ से किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री किसानों व गरीबों की चिंता छोड़ विदेश में घूम रहे हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे का विफल साबित हो चुकी है। संचालन करते हुए शहर अध्यक्ष राकेश ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लोगों के राशन कार्ड व वितरण व्यवस्था को लेकर तहसील के अधिकारियों का शीघ्र घेराव किया जाएगा। बैठक में घनश्याम शर्मा, तेजपाल शर्मा, ओमवीर, सतपाल, हेमंत एडवोकेट, राजपाल शर्मा, खिलेराम, शैलेंद्र, अमित पंवार, चंदकीराम शर्मा, हरेंद्र, ध्रुव शर्मा, मूर्ति देवी, रामपाल वर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामपाल वर्मा, नरेंद्र शर्मा, योगेश, अशोक, कृष्णपाल, जाहुल हसन, रमेश, धर्मपाल, ओमकार दत्त आदि शामिल रहे।