{"_id":"5c7ed771bdec22142a71ebcd","slug":"111551816561-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा के लोगों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम काठा के ग्रामीणों ने खेकड़ा तहसील में हंगामा प्रदर्शन कर अधिकारियों को शिकायती पत्र दे जर्जर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
मंगलवार को काठा के ग्रामीण वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में दुर्गा मंदिर के सामने वाली गली अत्यधिक जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। इससे मार्ग पर आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बरसात के कारण जलभराव भी होता है, इससे संक्रामक रोगों की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही आए दिन ग्रामीण मार्ग पर बने गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। उन्होंने एसडीएम से जर्जर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। समस्या का निदान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। इसमें अमित चौधरी, निखिल शर्मा, कमल शर्मा, शिवकुमार, जगमोहन, सन्नी, यश, अंकित आदि रहे।