फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब बड़ौत स्टोर से किसानों को मिलेगी नलकूप सामग्री

अब बड़ौत स्टोर से किसानों को मिलेगी नलकूप सामग्री

Mon, 03 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अब बड़ौत स्टोर से किसानों को मिलेगी नलकूप सामग्री
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नलकूप की सामग्री लेने के लिए अब बड़ौत और आसपास क्षेत्र के किसानों को मेरठ व बागपत नहीं दौड़ना पड़ेगा, क्योंकि अब किसानों को जल्द ही दिल्ली रोड स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप से ही सामग्री उपलब्धि होगी। अमर उजाला के कई बार मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद ऊर्जा निगम के अफसरों ने एसई बागपत के अनुरोध पर बड़ौत से सामग्री देने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि नलकूप की सामग्री लेने के लिए बड़ौत व आसपास क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को या तो मेरठ दौड़ना पड़ता था या फिर बागपत। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्योंकि कई बार किसानों को मेरठ व बागपत जाने के बाद भी सामग्री उपलब्धि नहीं हो पाती थी। किसानों ने समस्या को लेकर कई बार ऊर्जा निगम के अफसरों से भी अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो ऊर्जा निगम के अफसर हरकत में आए। किसानों की समस्याओं को देखकर खबर का संज्ञान लेकर एसई बागपत रामबीर सिंह ने किसानों का पक्ष व समस्या एमडी आशुतोष निरंजन के समक्ष रखा। इसके बाद एमडी आशुतोष निरंजन ने एसई स्टोर सहित अन्य अफसरों से वार्ता की, अब निर्णय लिया कि जल्द ही एक या दो सप्ताह में दिल्ली रोड स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप से ही किसानों को नलकूप की सामग्री पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगी। इसकी सूचना पर किसानों ने अमर उजाला और एसई रामबीर सिंह का आभार जताया। इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने कहा करीबन एक दशक पूर्व बड़ौत में सामग्री उपलब्ध होती थी, लेकिन किन्हीं कारणवश सामग्री मिलनी बंद हो गयी। किसानों की समस्याओं को देख एमडी ने यह निर्णय लिया कि आगामी 7 या 8 दिसंबर से ही सामग्री मिलनी शुरू हो जाएगी। आभार जताने वालों में राजवीर, प्रमोद, अनिल, महेंद्र, जयवीर, प्रमोद, नरेश, जयपाल, हरेंद्र, धर्मेंद्र, रोहताश, संजीव, महक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed