{"_id":"5c04356abdec22416e62699d","slug":"111543779690-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग चौड़ीकरण के लिए बाधक पेड़ों के कटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग चौड़ीकरण के लिए बाधक पेड़ों के कटाने का कार्य शुरू
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को शुरू करने को लेकर रविवार से बाधक बने पेड़ों को काटने का कार्य शुरू किया। इससे क्षेत्रवासियों में आस जगी है कि जल्द ही इस मार्ग का चौड़ीकरण होगा।
वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह व वन रक्षक संजय ने बताया कि जल्द ही बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए उन्हें लोनिवि के अफसरों ने पत्र भेजकर बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ बाधक बने हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां से हटाया जाए। इस पर वन विभाग ने कई टीम गठित कर चौड़ीकरण में बाधक पेड़ों का छपान करने के निर्देश दिए। एक माह पूर्व ही छपान कार्य पूरा हुआ है। जैसे ही छपान कार्य पूरा करने की रिपोर्ट वन विभाग के अफसरों ने लोनिवि को भेजी तो रविवार से बाधक बने पेड़ों को काटने का कार्य शुरू किया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने बताया कि बड़ौत से भड़ल चौकी तक 40 किलोमीटर तक 22 सौ पेड़ों को चिन्हित किया, इसका छपान कार्य पूरा कर लोनिवि को पत्र भेजकर पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। अब जनता संभावना जता रही है कि जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।