{"_id":"5c02e4cebdec22414a2af7d1","slug":"111543693518-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों सहिच पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाइयों सहिच पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के ट्रक मालिक से अवैध वसूली एवं मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
निवाड़ा गांव निवासी सगीर अहमद पुत्र अयूब खान ने बताया कि वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। खनन प्वाइंट से रायल्टी लेकर रेत सप्लाई करता है। निवाड़ा गांव के भुट्टू उर्फ जुल्फिकार, इस्लामू और इसरार पुत्र मंगते, रफीक पुत्र रुस्तम, गुल बहार पुत्र रोशन अली ने गैंग बना रखा है। स्कार्पियो गाड़ी से रेत के ट्रकों का पीछा कर जबरन प्रत्येक गाड़ी से पांच हजार रुपये प्रति माह व पांच रुपये प्रति चक्कर वसूलते हैं। ब्लैकमेल करते हैं कि यदि रुपये नहीं दिए तो गाड़ी को पुलिस पे पकड़वा देंगे। इनके पास अवैध हथियार भी हैं। एक माह पहले आरोपियों ने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की औररुपये भी छीन ले गए थे। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय में रिट दायर कर न्याय की गुहार लगाई। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।