{"_id":"5b69ec174f1c1b9b3e8b5b81","slug":"111533668375-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने की रजिस्ट्ररी दफ्तर पर तालाबंदी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने की रजिस्ट्ररी दफ्तर पर तालाबंदी, हंगामा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने की रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी, हंगामा
बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। रजिस्ट्रार दफ्तर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उसके बाद दफ्तर के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। इससे मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत हैं। मंगलवार को सभी अधिवक्ता बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और महामंत्री आजाद धामा के नेतृत्व में रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में हजारों की संख्या में वाद लंबित पड़े हैं। इस कारण वादकारियों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा मुकदमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। सस्ता और सुलभ न्याय मिलने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। अधिवक्ताओं लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। इसके लिए आंदोलन तक किए गए हैं, लेकिन 40 वर्षों से किसी भी सरकार ने सुनवाई नहीं की है। लोगों की पीड़ा को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच की स्थापना किया जाना अति आवश्यक है। पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, राजकुमार त्यागी, गुलफाम, सोहनपाल गुर्जर, मुकेश शर्मा, नरेंद्र पंवार, महेंद्र बंसल, राशिद अली, फिरोज खान, जाकिर हुसैन, संजय पंवार, जसपाल राणा, महेश तोमर, शौकिन मलिक, सलोन नैन, देवेंद्र आर्य, मूलचंद यादव, लोकेंद्र तोमर मौजूद रहे।