{"_id":"5b4ba4114f1c1b52748b4f62","slug":"111531683857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज
बड़ौत (बागपत)। बारिश और फिर उमस के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों के रोगी अस्पतालों में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के मुताबिक बारिश और उमस के साथ ही दूषित जल जैसी स्थिति में बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया आदि से संबंधित करीबन 120 मरीज सीएचसी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और फिर धूप के कारण अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया जा चुका है कि यदि कोई इलाज मेें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर में के निजी चिकित्सकों के यहां पर भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।