{"_id":"5acbc6b74f1c1b676b8b4ae8","slug":"111523304119-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में जर्जर एंव टूटी सड़कें बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में जर्जर एंव टूटी सड़कें बनी मुसीबत
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
क्षेत्र में जर्जर और टूटी सड़क होने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया और कहा कि काफी समय से वे इस परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर क्षेत्र में सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि लोगों हो राहत मिल सके।
ककौर- बदरखा-छपरौली सड़क मार्ग इतना जर्जर हो चुका है कि इस पर चलना किसी के लिए भी खतरे से खाली नहीं है, इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। जर्जर व टूटी सड़क क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं, इससे क्षेत्र में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसी प्रकार के क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं। हलाकान लोगों ने शीघ्र सड़क बनवाने की मांग डीएम से की है। क्षेत्रवासी रामपाल सिंह, जगपाल, हरबीर, जितेंद्र, अजय, तेजेंद्र सिंह आदि ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जेई ने बताया कि इस सड़क मार्ग का बनाया जाना और चौड़ीकरण पर सर्वे पूरा हो चुका है। सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर हो जाएगी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।