{"_id":"5a84932f4f1c1b8e268ba262","slug":"111518637871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा गांव में कम इंडेंट नहीं आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा गांव में कम इंडेंट नहीं आने से किसान परेशान
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। भैसाना, मंसूरपुर, दौराला और खतौली चीनी मिल के दाहा गांव में सात तौले केंद्र लगे हैं। कम पर्ची आने के कारण सभी केंद्रों पर कम मात्रा में गन्ना पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान हैं। खेतों में गन्ना खड़ा है। मिल और जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
चालू पेराई सत्र में मिलों ने किसानों को परेशान कर दिया। पहले रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति के गन्ने को लेकर बखेड़ा हुआ है अब कम पर्ची देने से किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा दाहा गांव में चार मिलों के सात तौल केंद्र लगे हैं, लेकिन किसी पर भी पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं पहुंच रहा है। गांव के किसानों ने बताया कि इन सेंटरों पर दिनभर में दो-तीन हजार क्विंटल गन्ना तुलता था, लेकिन अब 150 क्विंटल ही गन्ना तुल रहा है। केंद्रों पर गन्ना न पहुंचने के कारण तौल लिपिक भी समय से पहले ही चले जाते हैं। किसानों ने कहा खेतों में किसानों का गन्ना खड़ा। फसल चक्र प्रभावित हो गया है। काफी किसान गेहूं की बुवाई से पिछड़ गए है। मिल और जिला प्रशासन से व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। इसमें रविंद्र राणा, यशपाल राणा, कृष्णपाल, देवेंद्र, नरेंद्र, रामछैल, सोमपाल, ओमप्रकाश, जगत सिंह, करण सिंह, ओम सिंह आदि रहे।