{"_id":"5a70cf8b4f1c1b8f268b744d","slug":"111517342603-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड कैंप में सीखा पुल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड कैंप में सीखा पुल निर्माण
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। जय पार्वती गलोबल स्कूल, रमाला में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के दूसरे दिन गांठ बंधन, प्राथमिक उपचार एवं पुल निर्माण का प्रशिक्षण किया।
प्रबंधक दीपा चौधरी और प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम के निर्देशन में स्काउट एंड गाइड शिक्षक सचिन शर्मा और शैली शर्मा ने स्काउट के महत्व को समझाते हुए बच्चों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को जानकर दूसरों की सेवा करना और देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने का गुर सिखाए । स्काउट में बच्चों को गांठ बांधना, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, सलामी देना, पुल का निर्माण कर उस पर चलना, ध्वजारोहण आदि का प्रशिक्षण दिया । शिविर में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के प्रति समर्पण की भावना से देश सेवा करने का प्रण लिया। प्रबंधक दीपा चौधरी ने इस मौके पर सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और सभी सैनिकों को सलामी देकर उनके देश प्रेम के जज्बे की सराहना की। बच्चों को भी बड़े होकर अपने राष्ट्र समाज के कार्यों में रुचि लेने की सलाह दी।