फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पलड़ी में पेयजल संकट गहराया

पलड़ी में पेयजल संकट गहराया

Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पलड़ी में पेयजल संकट गहराया
दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में दो सप्ताह से पेयजल टंकी ठप पड़ी है। इससे गांव में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने टंकी ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव में 15 दिन से पेयजल टंकी तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी है। इस कारण गांव में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस गए हैं और हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जल निगम के अधिकारियों को दे रखी है, अभी तक टंकी ठीक नहीं कराई । इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया टंकी पर कार्यरत कर्मचारी को भी 14 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। टंकी का ओवर हैड टैंक में भी कई जगह पानी का रिसाव होता रहता है। टंकी निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। पाइप लाइन भी घटिया डाली है। जो कई जगह से लीक हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र टंकी ठीक नहीं कराई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed