{"_id":"59a31eab4f1c1b1c0b8b4b10","slug":"111503862443-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा की तैयारियां शुरू, 18 सितंबर को बनाएं जाएंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा की तैयारियां शुरू, 18 सितंबर को बनाएं जाएंगे केंद्र
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू, 18 को बनेंगे केंद्र
बागपत। टीईटी (शिक्षक पात्रत परीक्षा) के लिए कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। जनपदीय समिति 18 सितंबर को केंद्र निर्धारण करेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की है।
जिले में 15 अक्तूबर को टीईटी परीक्षा होगी। इसके लिए अफसर तैयारी में जुटे हैं। आवेदन से लेकर परीक्षा तक का कार्यक्रम शासन स्तर से पहले ही जारी हो चुका है। कितने आवेदन हुए हैं, इसके आधार पर केंद्रों का निर्धारण होगा, इसका निर्णय जनपदीय समिति लेगी। शासन ने टीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर रखी है। 11 सितंबर को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूचना सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को डीआईओएस द्वारा भेजी जाएगी। 18 सितंबर को जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारित करेंगे। 22 को आवेदकों की सूची प्राधिकारी को भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों के स्कैन किए फोटो युक्त उपस्थिति पत्रक केंद्र व्यवस्थापक को 13 अक्तूबर को उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 15 अक्तूबर को परीक्षा दो पाली में होगी। परीक्षाफल घोषित होने के बाद आवेदकों को प्रमाणपत्र जारी होंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया टीईटी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जनपदीय समिति केंद्र निर्धारित करेगी।