{"_id":"59612e184f1c1bd3038b45dc","slug":"111499541016-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन की तिथि बढने से कम हुई छात्रों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन की तिथि बढने से कम हुई छात्रों की चिंता
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाने के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है, हालांकि अभी तक कॉलेजों में दाखिले को लेकर मारामारी की स्थिति बरकरार है।
सीबीएसई, आईसीएस और यूपी बोर्ड परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र-छात्राओं मेें नई कक्षा मेें दाखिला कराने को लेकर होड़ मच गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं ने आनलॉइन पंजीकरण में कराना शुरू कर दिया था। इस कारण नगर और क्षेत्र के साइबर केंद्र में पंजीकरण कराने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रहती थी। विवि में शुक्रवार को पंजीकरण कराने की अंतिम दिन थी। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक छात्र-छात्राओं की पंजीकरण कराने को लेकर भीड़ लगी रही। इस कारण काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकरण भी नहीं करा पाएं थे। विवि प्रशासन ने शनिवार को पंजीकरण तिथि बढ़ा दी। अब छात्र-छात्राएं 17 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं।
इस संबंध में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने कहा छात्राओं की समस्याओं को देखकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति से पंजीकरण तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। डायरेक्टर कपिल तोमर ने बताया कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है।