फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   , 11 quintals of adulterated mawa was destroyed by officials Before the festivals in Baghpat

Baghpat: त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई, 11 कुंतल मिलावटी मावा कराया नष्ट, दिल्ली में होना था सप्लाई

Thu, 13 Oct 2022 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Oct 2022 11:56 AM IST
सार

त्योहारों के आते ही नकली और मिलावटी मावे का कारोबार भी बढ़ने लगता है। उत्तर प्रदेश के बागपत में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को करवाचौथ के दिन 11 कुंतल मिलावटी मावा नष्ट कराया है। ये सारा मावा दिल्ली वालों को सप्लाई होना था।

विज्ञापन
, 11 quintals of adulterated mawa was destroyed by officials Before the festivals in Baghpat
मिलावटी मावा नष्ट कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में मिलावटी मावे के दिल्ली भेजे जाने की सूचना पर गुरुवार को एसडीएम व खाघ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने डीसीएम को दिल्ली रोड पर पकड़ लिया। इस दौरान जांच की गई तो मावा मिलावटी मिला। इसके बाद जेसीबी मौके पर बुलाई गई और गड्ढा खोदकर 11 कुंतल पाउडर से बने मावे को नृष्ट कराया गया। साथ ही पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल को सूचना मिली चौगामा क्षेत्र के मांगरौली व फौलादनगर गांव से लगभग 11 कुंतल मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई करने के लिए डीसीएम से लेकर जाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना खाद सुरक्षा अधिकारी ने एसडीएम सुभाष सिंह को दी और दोनों अधिकारियों ने दिल्ली बस स्टैंड से गुजरने वाले डीसीएम की चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान चेकिंग के दौरान एक डीसीएम में लगभग 11 कुंतल मावा पकड़ा गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की तो मावा पाउडर से तैयार पाया गया। जिसके बाद मौके पर जेबीसी मशीन को बुलाया और गड्ढा खोदकर 11 कुंटल मावे को नष्ट कर आ गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए पांच नमूने सैंपल के तौर पर जांच के लिए भेजे गए है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नष्ट कराया गया मावा नौशाद पुत्र बूंदु निवासी मांगरोली, सत्तार पुत्र अजरदीन फिरोज पुत्र शौकत, मन्नान पुत्र समयदीन व अबलु हशन पुत्र मौ० अली निवासी फौलाद नगर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed