फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 crore 77 lakh in 1504 beneficiaries accounts, now houses to be built

1504 लाभार्थियों के खातों में 11 करोड़ 77 लाख की धनराशि, अब बनेगा घर

Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
11 crore 77 lakh in 1504 beneficiaries accounts, now houses to be built
बागपत। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) के अन्तर्गत एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 1504 लाभार्थियों के खातों में 11 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि भेजने की घोषणा की। विधायक योगेश धामा ने लाभार्थियों को मकान की चाबी व स्वीकृति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

जनपद में 7930 लाभार्थियों में से 6851 को प्रथम किश्त, 5482 द्वितीय किश्त व 2211 लाभार्थियों तृतीय किश्त प्रदान की जा चुकी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने चयनित लाभार्थियों में से 385 को प्रथम किश्त, 425 का द्वितीय किश्त व 604 को तृतीय किश्त की धनराशि कुल 1504 लाभाथियों के बैंक खातों में 11 करोड़ 77 लाख की धनराशि भेजी गई। विडियो कान्फ्रेंस में जिले के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। उधर नगर पालिका बागपत में शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed