फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   104 roads will be pothole-free, one crore rupees received from the government

Baghpat News: 104 सडक़ें होंगी गड्ढामुक्त, शासन से मिले एक करोड़ रुपये

Thu, 25 Sep 2025 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
104 roads will be pothole-free, one crore rupees received from the government
104 सडक़ें होंगी गड्ढामुक्त, शासन से मिले एक करोड़ रुपये की खबर से संबं​धित फोटो। बड़ौत-बड़का मा
- लोक निर्माण विभाग ने 104 सड़कों पर शुरू कराया मरम्मत कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। बरसात में जर्जर हुई जिले की 104 सड़कें जल्द ही गड्ढामुक्त हो जाएंगी। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। इनके अलावा अन्य सड़कों को चिह्नित कराने के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। इससे जिले के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पिछले माह हुई भीषण बारिश में जिले की सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई थी। गड्ढों के कारण हादसे भी बढ़ गए। कई मार्ग इस तरह बदहाल हो गए कि उनकी सड़कें ही नजर नहीं आईं, जहां सिर्फ गड्ढे ही दिखाई दे रहे थे। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने अफसरों से शिकायत कर गड्ढे भरवाने की मांग की। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सर्वे कराया तो 104 सड़कों में गड्ढे मिले। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शासन को सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव भेजा, जिसकी मंजूरी मिल गई और शासन से 104 सड़कों की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। शासन से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने पर काम भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन


--
ये सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
गड्ढा मुक्त कराए जाने वाले मार्गों में धौलीप्याऊ से चमरावल मार्ग, बुढ़सैनी से पुरा महादेव मार्ग, किशनपुर बराल से गांगनौली-दोघट-पुसार-बररनावा मार्ग, दाहा-बरनावा, बड़ौत कोताना, बड़ौत में मंडी बाईपास मार्ग, बिलौचपुरा से ग्वालीखेड़ा, खेड़की से शिकोहपुर मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से ब्राह्मण पुट्ठी मार्ग, दौझा पुल से ढोढरा, बिलौचपुरा तिराहे से संस्कृत विद्यालय ग्वालीखेड़ा मार्ग, दत्तनगर से पिलाना, बावली से छछरपुर मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर नेशल हाईवे से जिवाना, खामपुर से ढिकाना, मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे से रसूलपुर सांकलपट्ठी मार्ग समेत 104 मार्गों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
-जिले की 104 सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिस पर काम शुरू करा दिया है। जल्द ही सभी सड़कें गड्ढा मुक्त करा दी जाएंगी। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed