फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1024 Arghya offered and worshiped Lord Shantinath

1024 अर्घ्य चढ़ा कर भगवान शांतिनाथ की पूजा की

Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
1024 Arghya offered and worshiped Lord Shantinath
खेकड़ा (बागपत)। छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का मंगलवार का विधिविधान पूर्वक समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने 1024 अर्घ्य चढ़ा कर भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छह बजे नित नियम पूजन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं पूर्ण करा 1024 अर्घ्य से भगवान शांतिनाथ का विधिविधान के साथ पूजन किया। विधान की सभी क्रियाएं पंडित अभिषेक जैन, अंकित जैन ने मंत्रोचारण के साथ पूर्ण कराई। साथ ही जिनवाणी का अभिषेक कार्यक्रम भी हुआ। धर्म सभा में पंडित अभिषेक जैन ने कहा कि भगवान शांतिनाथ की पूजा करने से मनुष्य का कल्याण होता है। भगवान शांतिनाथ की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। मनुष्य को धर्म मार्ग अपनाकर चलना चाहिए। इस दौरान विकास जैन, संजय जैन, विनय जैन, मुनील जैन, राजेश जैन, नरेश कुमार जैन, राहुल जैन, यश जैन, जिनेश जैन, सुमेर जैन, अंकुश जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed