{"_id":"6928ad2d232921c24804fe71","slug":"102-bags-of-rice-seized-officers-unable-to-trace-the-dealer-who-sold-them-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142574-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चावल के 102 कट्टे जब्त, बेचने वाले डीलर का पता नहीं लगा पाए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चावल के 102 कट्टे जब्त, बेचने वाले डीलर का पता नहीं लगा पाए अफसर
विज्ञापन
- बिनौली के गोदाम में छापे में मिले थे राशन में वितरित होने वाले चावल के 102 कट्टे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिनौली बस स्टैंड पर स्थित गोदाम में मिले सरकारी राशन के चावल के 102 कट्टे पूर्ति विभाग के अफसरों ने जब्त कर लिए, लेकिन चावल बेचने वाले राशन डीलर का पता नहीं लगा सके। बृहस्पतिवार को गोदाम में मिले चावल के कट्टे इंद्रपाल राशन डीलर के सुपुर्द कर दिए गए।
बिनौली बस स्टैंड पर स्थित गोदाम से राशन के चावल की कालाबाजारी करने की शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग के अफसरों ने बुधवार देर रात छापामारी की। वहां पर सरकारी चावल के 102 कट्टे रखे हुए मिले। अफसरों ने जांच शुरू की और गोदाम संचालक से पूछताछ भी की। पूछताछ में गोदाम संचालक ने चावल के कट्टों के बारे में सही जानकारी नहीं दी और गांवों में लाभार्थियों से चावल खरीदकर गोदाम में इकट्ठा करने की बात कही। हालांकि पूर्ति विभाग के अधिकारी गोदाम संचालक के तर्क को सही नहीं मान रहे और चावल बेचने वाले राशन डीलर का पता लगाने में जुटे हुए हैं। इस मामले में पूर्ति विभाग के एआरओ जोगेंद्र का कहना है कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। राशन के चावल की कालाबाजारी में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।